पटना , अगस्त 21 -- िहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं में उद्यमिता एवं स्व-रोजगार को बढ़ावा देने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना प्रारंभ की है।इस योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत ऋण वितरण के लिए राशि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा उद्योग विभाग, बिहार सरकार को उपलब्ध कराई जाती है। लाभुकों का चयन एवं ऋण राशि का वितरण उद्योग विभाग द्वारा किया जाता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के अंतर्गत कुल 1,247 लाभुकों के बीच Rs.100 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई। वहीं, योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 3,741 लाभुकों को 270 करोड़ की ऋण राशि प्रदान की जा चुकी है।

इस योजना के माध्यम से युवाओं को अपने व्यवसाय एवं उद्यम शुरू करने का अवसर मिल रहा है। इससे स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

बिहार सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित