सुकमा , जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़े एक पूर्व नक्सली को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पूर्व सदस्य बण्डो राकेश उर्फ जोगेन्द्र (पिता बण्डो हड़मा) ने वर्ष 2016 में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था। इसके बाद शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

प्रशासन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के विशेष प्रावधान के तहत बण्डो राकेश के लिए पक्के मकान की स्वीकृति दी गई। योजना का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत जीरमपाल (मुतोड़ी) के माध्यम से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित