मुंबई , अक्टूबर 22 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और आरआईएल के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के साथ जामनगर पेट्रोलियम रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत किया।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बुधवार को मुंबई में थे। जहाँ वे जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया की देखरेख कर रहे थे।

इस दौरे के दौरान वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और पारंपरिक तथा नई ऊर्जा के क्षेत्रों में व्यावसायिक साझेदारी के अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत में भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा आपूर्ति, तकनीकी प्रगति, मजबूत सप्लाई चेन और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक निवेश जैसे विषयों को शामिल किया गया।

बयान में कहा गया है कि इस बातचीत से उद्योग से जुड़े नजरिए साझा करने और आपसी व्यावसायिक हितों के क्षेत्रों को तलाशने का एक सार्थक अवसर मिला।

श्री मुकेश अंबानी और कार्यकारी निदेशक श्री अनंत अंबानी ने अमेरिकी कंपनियों के साथ सहयोग के अवसरों पर अपने विचार रखे। इसमें तकनीक, इंजीनियरिंग और उन्नत उत्पादन के क्षेत्रों में दोनों पक्षों की एक-दूसरे की पूरक क्षमताओं का जिक्र किया गया। बयान के अनुसार, इस बातचीत से उद्योग से जुड़े नजरिए साझा करने और आपसी व्यावसायिक हितों के क्षेत्रों को तलाशने का एक सार्थक अवसर मिला। श्री मुकेश अंबानी ने जामनगर कॉम्प्लेक्स के लिए रिलायंस की दीर्घकालिक योजना के बारे में भी बताया। इसके तहत इसे डीप-टेक, आविष्कार और उन्नत उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और राजदूत गोर को दुनिया के सबसे बड़े पेट्रोलियम रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा कराया गया। इस कॉम्प्लेक्स की क्षमता प्रतिदिन 10.4 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करने की है। उन्हें विश्व स्तरीय रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा कराया गया, जिससे उन्हें इसके विशाल पैमाने, अत्याधुनिक तकनीक और एकीकृत कामकाज को करीब से देखने का मौका मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित