सहारनपुर , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह द्वारा अभियुक्त पर अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु अध्याय 16 व 17 में वर्णित अपराध कारित कर जनता में भय व्याप्त करने की सूचना पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0स0 229/26 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में नकबजनी, चोरी , लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु शातिर अपराधियों को चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र शकील निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को ग्राम रायपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित