समस्तीपुर , जुलाई 31 -- बिहार के समस्तीपुर शहर के बंगाली टोला स्थित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी(भाकपा) के जिला कार्यालय में शुक्रवार को हिन्दी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की 146 वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ और जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 'मौजूदा फासीवादी दौर में प्रेमचंद" के विचार" विषय पर विचार-गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

जनवादी लेखक संघ के जिलाध्यक्ष सह शिक्षाविद शाह ज़फ़र इमाम ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में प्रेमचंद के विचारों और साहित्य को याद करना अधिक आवश्यक है क्योंकि उनके लेखन में सामाजिक न्याय, समानता और आम लोगों के संघर्ष की आवाज़ निहित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता की व्यापक एकजुटता समय की आवश्यकता है।

विचार-गोष्ठी को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार 'मुन्ना', साहित्यकार डॉ.अरुण अभिषेक, सेवानिवृत्त प्राचार्य हरि नारायण राय तथा राम बालक राय समेत कई वक्ताओं ने प्रेमचंद के जीवनी पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित