मुंबई , सितंबर 27 -- मुंबई पुलिस ने रविवार को शिवाजी पार्क में आगामी दो अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने इसके लिए बंबई उच्च न्यायालय के 2013 के एक फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 2016 के आदेश का हवाला दिया है।
सीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर उनके संगठन को प्रदर्शन को मंजूरी न मिलने की जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि मुंबई पुलिस ने दो अक्टूबर को प्रस्तावित उनके विरोध प्रदर्शन की अनुमति भी खारिज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित