मुंबई , अप्रैल 27 -- मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में सोमवार तड़के हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरीन ड्राइव पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:45 बजे मरीन ड्राइव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने, जिस पर एक दम्पति सवार था, सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित