मुंबई , अप्रैल 04 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर डोंबिवली में एक 22 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड पर हुए कथित सामूहिक हमले और बर्बरता की घटना से क्षुब्ध विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे ने शनिवार को इस मामले पर राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और मामले की त्वरित जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार को संबोधित एक पत्र में डॉ. गोरहे ने इस घटना को केवल एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को पार्टी के बहाने फुसलाकर ले जाया गया, बंधक बनाया गया और उसके साथ क्रूरता और अमानवीय व्यवहार किया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर सख्त प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जाये। मामले की गंभीरता को देखते हुए 30 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल की जाये, ताकि पीड़िता को जल्द से न्याय मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित