मुंबई , अक्टूबर 19 -- महाराष्ट्र के मुंबई में दादर पश्चिम में शिवसेना भवन के सामने कोहिनूर स्क्वायर पर एक होटल की रसोई में सोमवार को आग लग गयी।

अधिकारियों ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) नियंत्रण कक्ष के मुताबिक आग की खबर आज सुबह 0918 बजे मिली और यह 50 मंजिला इमारत के पहले माले पर होटल की रसोई तक ही सीमित थी। इस आग को स्तर-1 माना गया।

दमकल कर्मी, पुलिस, बेस्ट, सार्वजनिक कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी), निगम स्वास्थ्य विभाग, एक 108 एम्बुलेंस और वार्ड स्टाफ को मौके पर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित