मुंबई , अगस्त 24 -- मुंबई के विले पार्ले में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जिम्नास्टिक प्रशिक्षक के खिलाफ 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा आरोपी से जिमनास्टिक का प्रशिक्षण ले रही थी। आरोपी कोच(48) द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी है और छात्रा कई सालों से उससे प्रशिक्षण ले रही थी। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज की छात्रा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित