मुंबई , अगस्त 10 -- मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि मुंबई और इसके उपनगरों में आज आसमान आमतौर पर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 2.70 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 3.66 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 2.60 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अगस्त की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। महीने के शुरुआती दिनों में मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित