पुणे , मई 15 -- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के प्रमुख नेता और राज ठाकरे के वरिष्ठ सहयोगी दिलीप बापू धोत्रे शुक्रवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।
श्री धोत्रे का पुणे के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह मुंबई से पुणे जा रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि यह हादसा चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ होगा। बताया जा रहा है कि श्री धोत्रे के सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत पुणे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित