मुंबई , जून 21 -- मुंबई वासियों को भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार सुबह हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने कहा कि अब 23 जून के आसपास महाराष्ट्र के और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के हालात अनुकूल हो रहे हैं, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
साउथ मुंबई में कामा रोड पर हल्की बारिश हुई। अंधेरी, जोगेश्वरी और सांताक्रूज समेत पश्चिमी उपनगरों में बूंदाबांदी हुई। सेंट्रल लाइन के इलाकों मुलुंड, घाटकोपर और कुर्ला में भी बारिश हुई। ठाणे में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो 39 डिग्री सेल्सियस जैसा लग रहा है और रविवार को हल्की बारिश की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित