मुंबई , अगस्त 10 -- महाराष्ट्र में मुंबई के व्यक्त वाशी रोड़ के सेक्टर 26 स्थित कोपरी पेट्रोल पंप के पास एक सरकारी इमारत के पुनर्विकास कार्य में लगी क्रेन व्यस्त मुख्य मार्ग पर गिर गयी। गनीमत रही कि यह घटना रविवार देर रात हुई जिसके कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, कल रात करीब 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क के उस पार जा गिरी। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

आतौर पर घटनास्थल पर गाड़ियों और पैदल चलने वालों की काफी आवाजाही रहती है। अधिकारियों ने कहा कि अगर क्रेन किसी गुजरते वाहन या पैदल यात्री पर गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्रेन गिरने के कारण और इस घटना की जवाबदेही का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित