मुंबई , मई 26 -- महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के लोअर परेल इलाके में मंगलवार को सीताराम जाधव मार्ग पर सन मिल परिसर में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। कोई घायल नहीं हुआ।

मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) के अधिकारियों के मुताबिक आग सुबह 7.42 बजे लगी और यह परिसर के अंदर एक दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रखे कपड़े और दूसरे सामान के ढेर तक ही सीमित थी।

आग बुझाने के लिए बचाव अभियान में चार फायर इंजन, तीन जंबो टैंकर, एक वॉटर क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और एक 108 एम्बुलेंस को लगाया गया था। आखिरकार सुबह 11.28 बजे आग बुझा दी गई। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित