मुंबई , अप्रैल 22 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बुधवार सुबह यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 62 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

इस महीने की शुरुआत में मुंबई की हवा और भी ज्यादा साफ थी। उस समय कुछ इलाकों में एक्यूआई कास्तर गिरकर 31 और यहां तक कि 21 तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में आज आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। साथ ही, गरज के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। आज तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मुंबई के कई इलाकों में हवा काफी अच्छी रही। अंधेरी में एक्यूआई 12 और गामदेवी में 18 दर्ज किया गया। दहिसर और वाल्केश्वर में यह 38-38 रहा, जबकि कांदिवली पश्चिम में 40 दर्ज हुआ। ये सभी इलाके हवाकी गुणवत्ता के मामले में 'अच्छी' श्रेणी में हैं।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कोंकण, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्रोंके लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। इन इलाकों में बिजली कड़कने, मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलनेका अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित