मुंबई , जून 11 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर जुहू इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचनी नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अग्निशामक दल के सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह 7:43 बजे जुहू में आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में हुई।

अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंजिल पर लगे एक एसी यूनिट तक ही सीमित रही। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां और अग्निशमन अन्य वाहन लगाए गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित