मुंबई , मार्च 10 -- तापमान में लगातार वृद्धि के कारण मुंबई, ठाणे और पालघर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया हमौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को मुंबई का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को यहाँ का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी क्षेत्रों से कोंकण तट की ओर चलने वाली गर्म हवाओं ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र में लू जैसी स्थिति पैदा कर दी है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह स्थिति राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने एक प्रतिचक्रवात (एंटीसाइक्लोन) से हुई है, जो महाराष्ट्र की ओर गर्म हवाएं धकेल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित