मुंबई , दिसंबर 22 -- सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने सोमवार को मुंधवा जमीन घोटाला के संबंध में आक्रामक रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह अन्य लोगों के साथ मंगलवार को पुणे जाकर आपराधिक मामले में उनका नाम शामिल करने की मांग करेंगी।
सुश्री दमानिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आरोप लगाया कि जमीन सौदे में शीतल तेजवानी और अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार सहित तीन ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) भी शामिल थे।
आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुम्भार ने आरोप लगाया कि भूमि घोटाले में पार्थ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए लेकिन उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ऐसा करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि ये आरोप पार्थ की कंपनी 'अमीडिया' से संबंधित कोरेगांव पार्क (मुंडवा) में लगभग 40 एकड़ जमीन की बिक्री से संबंधित हैं।
सुश्री दमानिया के अनुसार, मुंधवा की जमीन से संबंधित पावर ऑफ अटॉर्नी के दस्तावेजों के हर पन्ने पर पार्थ के हस्ताक्षर एवं तस्वीर मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि ये दस्तावेज 2021 के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित