मुंगेर , जुलाई 23 -- मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत मुंगेर सदर प्रखंड में वानिकी महाविद्यालय के तीसरे गेट के समीप लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला अत्याधुनिक खेल सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।इस खेल सह व्यायामशाला में खिलाड़ियों और युवाओं के लिए आधुनिक फिटनेस एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि इस व्यायामशाला मेंट्रेडमिल, योग,वेट लिफ्टिंग, रनिंग,बॉक्सिंग, साइकलिंग, डंबल और योग जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित