मुंगेर , जुलाई 25 -- मुंगेर जिला नियोजनालय परिसर में शनिवार को "विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड" नामक कंपनी की ओर से आयोजित 'जॉब कैंप' में 14 युवकों को ट्रेनी पद पर चयन किया गया।
जिला कौशल प्रबंधक कन्हैया केसरी ने बताया कि आज आयोजित जॉब कैंप में 32 बेरोजगार युवक युवतियां शामिल हुए थे।
श्री केसरी ने बताया कि नोएडा में काम करने वाले युवक को प्रतिमाह 14,500 से 16,500 और गोवा में काम करने वाले युवक को 16,500 से 18,500 प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जॉब कैंप के प्रति मुंगेर जिले के बेरोजगार युवकों में काफी आकर्षण बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित