मुंगेर, दिसंबर 11 -- बिहार के मुंगेर जिले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुरूवार को अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अभिषेक आनंद ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि बेलवा दियारा के बिंद टोली स्थित एक ठिकाने पर अवैध रुप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की। मौके से चार बेस मशीन, तीन निर्मित देसी पिस्तौल, दो अर्द्ध निर्मित देसी पिस्तौल ,तीन कारतूस, एक ड्रिल मशीन, एक मैगजीन, आठ रेती और हेक्सा ब्लेड बरामद की गयी है।
श्री आनंद ने बताया कि मौके से कारगीर मोहम्मद फैयाज को गिरफ्तार किया गया है। वह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वर्धा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि छापामारी की भनक मिलते ही कुछ अपराधी फरार हो गये। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित