भागलपुर, सितंबर 28 -- बिहार एवं झारखंड को जोड़ने वाली मुंगेर - मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन (एन एच- 33) में कई जगह पर बड़े दरार होने के मामले को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचईआई) ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार क़रीब चार हजार करोड़ रुपए राशि की लागत से निर्माणाधीन इस महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना (एन एच-33) के दो लेन को मुंगेर से लेकर भागलपुर तक आवागमन के लिए विगत 26 सितंबर से चालू किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि वाहनों के आवागमन चालू होने के दरम्यान इस फोरलेन के दूसरे फेज वाले हिस्सों में कुछ जगहों पर दरारें आने की सूचना मिलने के बाद एनएचईआई के बिहार सर्किल के वरीय अधिकारियों द्वारा तकनीकी कर्मियों की विशेष टीम को वहां भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित