मुंगेर , फरवरी 19 -- मुंगेर पुलिस ने गुरुवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी कर तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करनें के साथ तीन शस्त्र कारीगरों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, मुंगेर) राकेश रंजन कुमार और नया रामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में नया रामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया और साथ में दो अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, तीन तीन पिस्टल मैगजीन ,एक मैगजीन,एक हैंड ड्रिल मशीन, 23 छोटा बड़ा रेती ,दो हेक्सा ब्लेड फ्रेम, 06 पिस्टल का कच्चा बॉडी ,एक मोबाइल और 06 पिस्टल का कच्चा बैरल बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित