मुंगेर , फरवरी 10 -- िहार के मुंगेर जिले में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का मंगलवार को सदर अस्पताल में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने उद्घाटन किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डा.राजू सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं फाइलेरिया निरोध दवाइयां खाई। सभी अखबार और चैनल के पत्रकारों ने भी दवाइयां खाई।जिलाधिकारी ने फाइलेरिया से ग्रसित लोगों के बीच मेडिकल कीट का भी वितरण किया गया।
जिलाधिकारी श्री धनराज ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आज जिले में विधिवत उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 14 लाख लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को जिले में विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। एक दिन में लगभग तीन लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित