मुंगेर , अप्रैल 02 -- बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरूवार को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पेशकार मुकेश कुमार को एक लाख 70 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले के साहबेपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव निवासी और परिवादी नंदकिशोर प्रसाद सुमन ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि मुकेश कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, विधि शाखा (पेशकार), प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, मुंगेर प्रमंडल के द्वारा सरकारी जमीन (तीन कट्ट्ठा चार धूर) से संबंधित एक मामले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित