मुंगेर , मई 09 -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शनिवार को मुंगेर में शुरू हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में कार्यरत सभी न्यायाधीशों, न्यायिक दंडाधिकारियों, बैंक और सरकारी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सुलहनीय मुकदमों के निपटारे के निर्देश दिए हैं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और अन्य न्यायाधीश और न्यायिक दंडाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रांगण में "राष्ट्रीय लोक अदालत", विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ने अपने संबोधन में आज संचालित हो रहे लोक अदालत के न्यायाधीशों ,न्यायिक दंडाधिकारियों ,बैंक और अन्य सरकारी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक सुलहनीय मुकदमों के निपटारे के निर्देश दिए हैं ।
श्री गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि अगर तकनीकी समस्या भी आती है, तो हर स्थिति में कोशिश की जाए की लोक अदालत पहुंचने वाले गरीब लोगों के मुकदमों का निपटारा किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित