दुबई , मार्च 18 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मिसाइल हमलों के खतरे को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मोबाइल अलर्ट जारी कर दुबई के निवासियों से सुरक्षित जगहों पर शरण लेने का आग्रह किया।

सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणालियां मिसाइलों को रोक रही हैं और जनता से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित