भिवानी , जुलाई 28 -- हरियाणा के भिवानी में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) भिवानी और पुलिस की अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हांसी गेट स्थित एक मिष्ठान भंडार से काम कर रहे चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित वातावरण में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अधिवक्ता धीरज सैनी ने बताया कि बाल श्रम और बच्चों के शोषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में सीडब्ल्यूसी सदस्य अधिवक्ता धीरज सैनी, दिनेश अत्री, नीलम रानी तथा क्राइम ब्रांच से एएसआई विनोद कुमार, एचसी संदीप और एचसी/ईएएसआई पवन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित