, July 4 -- वाशिंगटन,04 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सीबीएस न्यूज़ ने स्थानीय पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:25 बजे मिशिगन के डियरबॉर्न में फेयरलेन टाउन सेंटर में हुई।

बाद में पुलिस ने बताया कि दो लोगों को डियरबॉर्न पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है। सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच चल रही है और जासूस गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित