गोरखपुर , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान दिया है जिसके लिए मिशन शक्ति की पहुंच हर गांव, मोहल्ले में सुनिश्चित की गई तो साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर ग्रामीण घरेलू महिलाओं को आजीविका के पथ पर अग्रसर किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि नारी गरिमा सम्मान और महिलाओं का सशक्तिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सिर्फ भाव नहीं बल्कि संकल्प है। यह विरासत में मिली उनकी निजी प्रतिबद्धता का भी कार्यक्षेत्र है। वह जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं वहां नवरात्र में कन्या के पांव पखारने की परंपरा में भी नारी शक्ति के प्रति भक्ति का भाव प्रतिष्ठित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित