जालौन , सितंबर 29 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्रों में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने केंद्रों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव, फीडबैक और उपयोगी सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने प्राप्त सुझावों पर चर्चा करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है, ताकि मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित