कौशांबी , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से अपहृत 11 महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा 04, थाना कोखराज पुलिस द्वारा 03, थाना करारी पुलिस द्वारा 01, थाना पश्चिम शरीरा पुलिस द्वारा 01, थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा 01 एवं थाना चरवा पुलिस द्वारा 01 (कुल 11 ) अपहृत/पीड़िता को विभिन्न स्थानों से सकुशल बरामद किया गया हैसभी पीड़िताओं को विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं काउंसलिंग हेतु भेजा गया है। विधिक कार्यवाही के उपरांत नियनमानुसार उनके परिजनों को सुपुर्द किए जाने की कार्यवाही जारी है।
उन्होंने बताया कि संबंधित आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित