शहडोल , मार्च 06 -- मध्यप्रदेश के शहडोल के मिशनरी अस्पताल में विगत दिनों की गई धोखाधड़ी और जमीन के हेर-फेर के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मामले में संस्थान को लगभग 15 करोड रूपए का नुकसान पहुंचा है। इस पर कार्रवाई करते हुए शहडोल पुलिस ने आरोपियों प्रसन्न कुमार प्रकाश और अब्राहम क्रिस्टी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने मिलकर संस्थान की राशि को निजी खर्च में लिया और जमीन को बिना अधिकार के बेच दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित