मिर्जापुर , मई 20 -- मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में नरोईया बाजार स्थित एक स्कूल में बुधवार सुबह एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टीन शेड से लटका मिला।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां गांव निवासी निशांत प्रजापति (35) नरोईया बाजार में एक विद्यालय में पिछले छह सालों से अध्यापन कर रहे थे। साथ ही विद्यालय में ही शाम को ट्यूशन भी पढ़ाते थे । उनकी पत्नी भी इसी विद्यालय में पढ़ाती है। बाजार में किराए के मकान में दोनों रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित