मिर्जापुर , जून 27 -- मिर्जापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह स्कूल जा रहे एक ग्यारह वर्षीय छात्र की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गोपालपुर गांव निवासी पांचवी कक्षा का छात्र यशवंत (11) साईकिल से स्कूल जा रहा था कि मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास एक टैंकर से उसे रौंद दिया। हादसे में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो कर राजमार्ग को जाम कर दिया। जिसमें सैकड़ों वाहन फस गई लगभग तीन किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। जिसमें मां विंध्यवासिनी देवी के लिए आए दर्शानार्थी भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे बाद किसी तरह जाम खाली कराया। तब जा कर भीषण गर्मी में फंसे लोगों को जान में जान आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित