मिर्जापुर , अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र में पुरजागीर गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में बाईक सवार ताऊ और भतीजे की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विष्णु पट्टी गांव निवासी राजेश (48) अपने भतीजे सुजीत (13) को बाईक पर बैठा कर बीती देर शाम शहर खरीददारी करने निकला था कि मिर्जापुर औराई राजमार्ग पर स्थित पुरजागीर गांव के पास पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने बाईक को टक्कर मार दी।

घटना में घायल दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने चील्ह स्वस्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित