मिर्जापुर , जून 19 -- मिर्जापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर के बरजाहीपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव निवासी ट्रक चालक लवकुश मौर्य (32) गुरुवार रात प्रयागराज ट्रक ले जा रहा था कि रास्ते में ट्रक की टक्कर मैजिक से हो गयी मगर वह वाहन ले कर आगे निकल गया। इस बीच आगे सड़क निर्माण कार्य के चलते उसका ट्रक फंस गया और वह ट्रक से उतर कर चला गया।

सूत्रों के अनुसार रात करीब 11 बजे वह घायल अवस्था में बरजाहीपुर में देखा गया। स्थानीय व्यक्ति ने पीआरबी को सूचना दी।सुवह वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित