मिर्जापुर , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना के कंतित के फुटही सीढ़ी घाट पर रविवार को दोपहर गंगा नदी में एक युवक के डूबने की घटना प्रकाश में आया है। युवक के खोज के लिए एसडीआरएफ के जवानों को लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार कंतित निवासी बिंदु लाल सरोज का पुत्र प्रकाश सरोज 26वर्ष रविवार को दोपहर में अपने तीन चार साथियों के साथ फुटही सीढ़ी घाट पर स्नान के लिए गया था। गंगा नदी इस समय उफ़ान पर है। प्रकाश स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। हालांकि साथियों ने बचाने का प्रयास किया पर सफलता नही मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों एवं एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है।

उधर परिवार के लोगों ने साथियों के उपर गंगा में ढकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपो की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित