मिर्जापुर , जुलाई 05 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर नगर क्षेत्र में रविवार को दो आवारा कुत्तों के पचास से अधिक व्यक्तियों को काट लेने से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

अचानक जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीज को देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हालांकि खबर मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील सिंह पहुंच गए। सभी घायलो को एंटी रैबीज वैक्सीन अपने देख रेख में लगवाया।

घटना नगर क्षेत्र के कटरा कोतवाली और शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पहली घटना संगमोहाल से शुरू हुआ। वहां राजेन्द्र प्रसाद नामक व्यक्ति को काटा फिर क्या था दोनों कुत्तो के सामने जो आया उस पर वार शुरू करना शुरू कर दिया। दोनों को देख लोग भागने लगे यह क्रम संमोहाल से घंटाघर मोहल्ले तक लगभग तीन किलोमीटर तक हुआ।

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अब तक 35 लोगों को अस्पताल में वैक्सीन दी गई है। जिनमें महिलाएं बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि कितने लोगों को काटा है इसका अंदाजा नहीं है।

जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली है। नगरपालिका परिषद को कुत्तों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित