मिर्जापुर , जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के पंडरी थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच पत्थर के नीचे छुपा कर रखे एक अज्ञात किन्नर का शव गुरुवार को सुबह पुलिस ने बरामद किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बाउंड्री की दीवार से सटा पत्थरों के नीचे एक शव होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि यह स्थान स्टेशन और एनएच135 के बीच में है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक किन्नर के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसकी हत्या कर शव को छुपाया गया है।शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित