आइजोल , अप्रैल 04 -- मिजोरम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) की बीमारी के कारण इस साल अब तक कम से कम 151 सूअरों की मौत हो चुकी है। राज्य पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में यह प्रकोप सेरछिप शहर और आइजोल के उत्तरी छोर पर स्थित दुरतलंग क्षेत्र के कुछ विशिष्ट हिस्सों तक सीमित है।

विभाग के अनुसार, इस वजह से सेरछिप के तीन और आइजोल के दो इलाकों में 40 परिवारों को प्रभावित किया है। इस अत्यधिक संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए नियंत्रण उपायों के तहत अब तक 39 सूअरों को मारा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को सूअरों की मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, हालांकि सप्ताह की शुरुआत में स्थिति काफी गंभीर थी। सेरछिप के दो इलाकों में गुरुवार को 18 और बुधवार को 24 सूअरों की मौत दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित