जयपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर मजबूत स्वास्थ्य अवसंरचना को संभाल नहीं पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जयपुर में प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू की छतें टपक रही हैं, पानी भर रहा है और मरीजों के ऑपरेशन तक टालने पड़ रहे हैं।

श्री गहलोत ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि एक समय था, जब 'चिरंजीवी योजना' और 'राइट टू हेल्थ' (आरटीएच) के दम पर हमारा 'राजस्थान हेल्थ मॉडल' पूरे देश में एक मिसाल माना जाता था। हमारा विजन प्रदेश के हर नागरिक को बेहतरीन और मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराना था, लेकिन आज यह देखकर बेहद दुख होता है कि एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू की छतें टपक रही हैं, पानी भर रहा है और मरीजों के ऑपरेशन तक टालने पड़ रहे हैं। हद तो तब हो गयी जब भाजपा सरकार ने विधानसभा में इस हकीकत से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों पर पर्दा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित