हल्द्धानी,13अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सामाजिक संगठनों का गुस्सा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूट पड़ा। आरोप है कि डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जिससे आहत होकर विभिन्न संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी,प्रदर्शन कर रहे पहाड़ी हिंदू नगर अध्यक्ष पहाड़ी आर्मी के फौजी भुवन चंद्र पांडे आदि का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर जब मामला शिक्षा के मंदिर से जुड़ा हो उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो वहीं, उमेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
पहाड़ी आर्मी का आरोप है कि पूरे मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित