सहारनपुर, 01अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कुतुबशेर इलाके में एक बुजुर्ग ने आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की घृणित घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बालिका और लंबी दाढ़ी वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग हुसैन का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर-प्रथम सारिका चौधरी ने आज बताया कि दोनों की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अभियुक्त हुसैन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी बुजुर्ग बहु-बेटियों वाला है। पकड़े जाने पर वह गिड़गिड़ा रहा है, माफी मांग रहा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अभियुक्त हुसैन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कायम किया है। बुजुर्ग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूला है।
पुलिस हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया थी कि इस बुजुर्ग ने कुकर्म की घटना को अंजाम देते हुए अपनी लंबी दाढ़ी का भी ख्याल नहीं किया। सभी उस पर लानत भेज रहे हैं। पीड़ित बालिका ने पुलिस अधिकारियों से इस बुजुर्ग को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। घटना से बालिका सदमें ही हालत में सहमी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित