बड़वानी , फरवरी 14 -- मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के निवाली स्थित एक शासकीय विद्यालय में मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने एक शासकीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

निवाली थाना प्रभारी आर के लोवंशी ने बताया कि 11 और 12 वर्ष की दो छात्राओं की शिकायत पर 42 वर्षीय शिक्षक इमरान शेख को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं ने शिकायत की थी कि शिक्षक करीब 3 महीने से उन्हें बैड टच कर रहा था, साथ ही मोबाइल से जूम करके फोटो खींचता था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में अन्य बच्चियों के साथ भी बैड टच की बात सामने आई है लेकिन फिलहाल वे पुलिस के समक्ष नहीं आई है।

एक संगठन के लोगों ने घटनाओं का पता लगने पर जमकर हंगामा किया और टीचर की पिटाई भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने अश्लील हरकत करने की धाराओं, एससी एसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित