गोरखपुर , अगस्त 16 -- आसमान में उड़ती पतंग की डोर जब किसी मासूम की सांसों को छिन्न-भिन्न कर दे, तो वह शौक नहीं, कत्ल बन जाता है! खूनी चाइनीज मांझे के खौफनाक जाल को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के तिवारीपुर की गलियों में पुलिस का वो सख्त और भावुक अवतार देखने को मिला, जिसने मुनाफाखोरों की रूह कंपा दी और आम जनता की आंखें नम कर दीं।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ 16 अगस्त को सख्त चेतावनी कि सीधे कड़े निर्देशों पर तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में एक ज़बरदस्त सर्च एंड अवेयरनेस ऑपरेशन चलाया गया। खाकी ने साफ संदेश दे दिया है मौत का सामान बेचने वालों पर कानून का ऐसा हथौड़ा चलेगा कि सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलेगी!गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने की जब भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखने लायक था। एक तरफ जहां चाइनीज मांझा छुपाकर बेचने वाले दुकानदारों के पसीने छूट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आम जनता के बीच उम्मीद की एक नई किरण जाग उठी। घर-घर और दुकान-दुकान चस्पा हुए ..चेतावनी पम्प्लेट..पुलिस ने खुद अपने हाथों से जगह-जगह चेतावनी और जागरूकता के पोस्टर चिपकाए।

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतवानी देते हुए और नागरिकों से हाथ जोड़कर कहा जरा सोचिए, अगर उस पतंग की धारदार डोर से आपके अपने बच्चे की गर्दन कट जाए तो क्या बीतेगी? अपनी चंद पलों की खुशी या व्यापार के लालच में किसी के घर का चिराग मत बुझाओ। पुलिस की इस खौफनाक चेकिंग और दिल छू लेने वाली अपील ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि चेकिंग अभियान सिर्फ दिखावा नहीं हैकृअगर कोई भी चाइनीज मांझा बेचता या इसका इस्तेमाल करता पाया गया, तो उस पर ऐसी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी। यह पम्प्लेट सिर्फ दीवार पर चिपका कागज नहीं, बल्कि हर उस मासूम बच्चे और बेजुबान परिंदे की जिंदगी की गारंटी है जो इस आसमान में बेखौफ उड़ना चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित