पौड़ी , सितंबर 08 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस इंटर्न्स ने मासिक वृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी पेन-डाउन प्रदर्शन जारी रखा। इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे 17 हजार रुपये मासिक वृत्ति को बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये किए जाने की मांग कर रहे हैं।
वर्ष 2021 बैच के इंटर्न्स का कहना है कि मासिक वृत्ति वृद्धि को लेकर पूर्व में शासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार मांग रखी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे इंटर्न्स में रोष है। उनका कहना है कि वर्तमान मासिक वृत्ति उनकी आर्थिक एवं कार्य परिस्थितियों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित