नासिक , फरवरी 16 -- महाराष्ट्र में मालेगांव नगर निगम भवन के जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर यहां टीपू सुल्तान की तस्वीर दोबारा लगाई जाएगी।

मालेगांव नगरनिगम के उप महापौर शान-ए-हिंद ने सोमवार को फोर्ट क्षेत्र में आयोजित एक स्वागत समारोह में कहा कि तस्वीर प्रदर्शित करना गलत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद टीपू सुल्तान की तस्वीर दोबारा लगाई जाएगी। उपमहापौर की इस टिप्पणी को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है। कुछ दिन पहले इसी मुद्दे को विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद तस्वीर को हटा दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित