नयी दिल्ली , जून 03 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक होटल में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों एवं घायलों के लिये सहायता राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना एक दुखद घटना है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो - दाे लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में इलाके में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 27 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित